FEATUREDGeneralHealthLatestNewspithoragarhuttarakhand

पिथौरागढ शनिवार शाम संक्रमण से दो लोगों की मौत हो, 87 कोरोना पाज़िटिव केस और सामने आए

न्यूज होम लाइव हैल्थ डैस्क:-

पिथौरागढ़। जिले में कोविड-19 वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। शनिवार शाम संक्रमण से दो और लोगों की मौत हो गई, जबकि 87 कोरोना पाज़िटिव केस और सामने आए हैं। जिले में महामारी से मरने वालों का आंकड़ा अब 52 हो गया है, और एक्टिव केस की संख्या शनिवार शाम तक 223 पहुंच गई है।जिले में अब तक कुल 99,855 व्यक्तियों की कोरोना सैम्पलिंग की गई है, जिसमें से कुल 3527 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए। शनिवार तक 3,255 पॉजिटिव व्यक्तियों को स्वस्थ हो जाने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है।जिले में 131 कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति होम आइसोलेशन में, 4 लोग कोविड केयर सेंटर यानि जिला बेस चिकित्सालय में, 18 जिला चिकित्सालय में तथा 70 लोग अन्य स्थानों में आइसोलेशन में हैं। शनिवार तक जिले से कुल 362 व्यक्तियों के सैम्पल भेजे गए। जिसमें कुल 1201 व्यक्तियों की जांच रिपोर्ट अपेक्षित है।

Share This News