FEATUREDGeneralHealthLatestNewspithoragarhuttarakhand

पिथौरागढ़ में अब तक कुल 101 कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों की हुई मौत।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-

पिथौरागढ़ कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम हेतु जिले में सैम्पलिंग जारी है, जिले में वर्तमान तक कुल 118731 व्यक्तियों की कोरोना सैम्पलिंग की गई है जिसमें से कुल 6229 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए जिले में कुल 1409 एक्टिव केस हैं। 4721 पॉजिटिव व्यक्तियों को स्वस्थ हो जाने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है । कोरोना संक्रमण की रोकथाम हेतु सैम्पलिंग कर कोरोना जांच भी की जा रही है। जिले के विभिन्न केन्द्रों से कुल 411 व्यक्तियों के कोरोना सैम्पल लिए गए । पिथौरागढ़ जनपद में अब तक कुल 101 कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों की मृत्यु हुई है। 858 कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति होम आइसोलेशन में,77 कोविड केअर सेंटर(जिला बेस चिकित्सालय) में 62 जिला चिकित्सालय में तथा 412 व्यक्ति अन्य स्थानों में आइसोलेशन में है। जिले से कुल 411 व्यक्तियों के सैम्पल लिए गए । वर्तमान तक कुल 3484 व्यक्तियों की जांच रिपोर्ट अपेक्षित है। रविवार को जिले के विभिन्न केन्द्रों में वैक्सीनेशन का कार्य जारी रहा।

Share This News