राजकीय इंटर कॉलेज कैंप में 188 युवाओं ने 18 प्लस वैक्सीन लगवाई।
सेनीटाइज के साथ ही वैक्सीन कैंप में सहयोग किया रेड क्रॉस सोसाइटी ने।
राजकीय इंटर कॉलेज कैंप में 188 युवाओं ने 18 प्लस वैक्सीन लगवाई

रिपोर्टर दीपक भारद्वाज सितारगंज
सितारगंज
करोना महामारी जिस तरह पांव पसार रही है। वही स्वास्थ्य कर्मी और रेड क्रॉस सोसाइटी के सदस्य लगातार जनसहयोग में लगे हैं। राजकीय इंटर कॉलेज वार्ड नंबर 5 में चल रहे 18 प्लस वैक्सीन कैंप में बढ़-चढ़कर युवा वैक्सीन लगवा रहे हैं।

आज सभासद रवि रस्तोगी ने नगरपालिका कर्मचारियों के साथ जेल कैंप रोड, राम नगीना वाली गली, बोरिंग गली आदि स्थानों पर अपने हाथ में पाइप लेकर सैनिटाइज किया वही राजकीय इंटर कॉलेज में चल रहे कैंप में भीड़ को देखते हुए पर्ची स्लिप बनाई। रेड क्रॉस सोसाइटी के सभी सदस्यों ने स्वास्थ्य विभाग कर्मचारियों के साथ मिलकर वैक्सीन कैंप में सहयोग किया। डॉक्टर दिव्या मित्तल ने लोगों को 18 प्लस वैक्सीन के बारे में जानकारी दी कहां की वैक्सीनेशन कराना बेहद जरूरी है। सभी लोग इस करोना महामारी को तभी हरा सकते हैं जब अधिक से अधिक वैक्सीनेशन कराएंगे। उन्होंने कहा कि मास्क जरूर लगाएं। दूरी बनाकर रखें और हाथों को लगातार सैनिटाइज करते रहे। सभासद रवि रस्तोगी एवं राजेश जयसवाल ने कहा कि स्वास्थ्य कर्मी लगातार इस भयानक बीमारी में लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर जीवन दान दे रहे हैं। डॉक्टर, नर्स अपना घर बार छोड़कर इस भयंकर महामारी में वैक्सीनेशन कर रहे हैं। संक्रमित मरीजों का इलाज कर रहे हैं जो बहुत ही सराहनीय है ऐसे स्वास्थ्य कर्मियों के लिए सलाम है। लगातार रेड क्रॉस सोसाइटी के सदस्य स्वास्थ्य कर्मियों के साथ मिलकर बढ़-चढ़कर सहयोग करने में लगे हैं। इस मौके पर डॉक्टर दिव्या मित्तल, पूर्व चेयरमैन राकेश गुप्ता, सभासद रवि रस्तोगी, राजेश जायसवाल, एडवोकेट प्रकाश पांडे, अनवर सोहेल, रविंद्र जिंदल, अजय कौशल, शिक्षक रामबाबू शुक्ला, दीपू जोशी, अनीता कोरंगा, गीता देवी, ममता, जगदीश, राजेंद्र कुमार एवं पुलिसकर्मियों ने सहयोग किया।

