FEATUREDGeneralLatestNewsदिल्ली

पीएम मोदी कल रहेंगे गुजरात दौरे पर।

पीएम मोदी कल रहेंगे गुजरात दौरे पर

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

नई दिल्ली – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल बुधवार को चक्रवात ताउते से हुये नुकसान का जायजा लेने के लिये गुजरात और दीव जायेंगे। इस दौरान पीएम मोदी हवाई सर्वेक्षण करेंगे और इसके बाद अहमदाबाद में समीक्षा बैठक करेंगे।पीएम मोदी कल सुबह 09:30 बजे दिल्ली से रवाना होंगे और सीधे भावनगर पहुंचेंगे। यहां से वे हेलीकॉप्टर के जरिये उना , दीव , जाफराबाद और महुवा इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे और नुकसान का जायजा लेंगे। ये वही इलाके हैं , जहां चक्रवाती तूफान टाउते ने सबसे ज्यादा नुकसान किया है। हवाई सर्वेक्षण के बाद पीएम गुजरात की राजधानी अहमदाबाद पहुंचेंगे और वहां गुजरात के सीएम और आला अधिकारियों के साथ बैठक में हिस्सा लेंगे।

Share This News