FEATUREDLatestNewsuttarakhandचमोली

पुलिस सम्मेलन मे सुनी गई समस्याएं,दिए आवश्यक दिशा निर्देश

चमोली। पुलिस अधीक्षक चमोली श्री यशवंत सिंह चौहान ने पुलिस कार्यालय सभागार गोपेश्वेर मे जनपद के समस्त अधि0/कर्म0 गणों का सम्मेलन, एवं अपराध गोष्ठी ली गयी। सर्वप्रथम सभी उपस्थित अधिकारी/कर्मचारी गणों की समस्याएं सुनी गई,एवं निराकरण हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया।तदुपरान्त उत्तराखंड पुलिस से विभिन्न प्रकार की सहायता प्राप्त करने हेतु जनता को देवभूमि मोबाइल एप्प का उपयोग करने के लिए जागरूक करने हेतु अधिकारी एवं कर्मचारिगणों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गए। पुलिस अधीक्षक ने जनपद में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारिगणों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
सम्मेलन के उपरांत मासिक अपराध गोष्ठी लेकर पुलिस अधीक्षक जनपद में घटित अपराधों एवं निरोधात्मक कार्यवाहियों की समीक्षा की गई। समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत निवास कर रहे नेपाली/बाहरी व्यक्ति, किराएदार, फड़-फेरी वाले एवं संदिग्ध व्यक्तियों के शत-प्रतिशत सत्यापन किये जाने,यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त करने तथा लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण हेतु निर्देशित किया ।

सम्मेलन एवं मासिक अपराध गोष्ठी में जनपद के समस्त वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, समस्त थाना/ चौकी प्रभारी एवं पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।

Share This News