FEATUREDLatestNewsछत्तीसगढ़

कैबिनेट मंत्री ने किया पत्रकार भवन का शुभारंभ


मुकेश भारती / अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट


सुकमा – छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री कवासी लखमा ने सुकमा जिले में नवनिर्मित पत्रकार भवन का उद्घाटन करने के साथ ही अगले बजट में 10 लाख रुपये देने की घोषणा भी की है। मंत्री कवासी लखमा ने अपने संबोधन में कहा कि संघर्षों के दिनों में सुकमा के पत्रकारों का सहयोग मिला है। इस अवसर पर कांग्रेस के प्रवक्ता आर पी सिंह, भानुप्रतापपुर विधायक मनोज मंडावी, जिला पंचायत अध्यक्ष कवासी हरीश, जिला कांग्रेस अध्यक्ष करनदेव सिंह, एवम स्थानीय कांग्रेस के कार्यकर्ता , जिले के पत्रकार एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Share This News