FEATUREDGeneralLatestNewsuttarakhandबागेश्वर

पुलिस अधीक्षक बागेश्वर द्वारा की गई मासिक अपराध गोष्ठी सम्मेलन, पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को दिये आवश्यक दिशानिर्देश ।

 

न्यूज होम लाइव नेटवर्क  बागेश्वर::

पुलिस अधीक्षक बागेश्वर द्वारा की गई मासिक अपराध गोष्ठी सम्मेलन, पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को दिये आवश्यक दिशानिर्देश ।

बागेश्वर :- पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव ,जनपद बागेश्वर मे, रविवार 29 मई 2022 , जनपद बागेश्वर के सभी पुलिस क्षेत्राधिकारियों , थाना , शाखा प्रभारीयों के साथ मासिक अपराध गोष्ठी ली गई।जिसमे महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर वार्ता व आवश्यक दिशानिर्देश दिये गये।जिसमें पूर्व माह मे मासिक अपराध गोष्ठी मे दिये गये दिशानिर्देशों की समीक्षा की गयी।इसी क्रम मे उपस्थित सभी अधीकारियों , कर्मचारियों से उनकी निजी , पारिवारिक , विभागीय व अन्य प्रकार की समस्याओं के बारे मे जानकारी प्राप्त कर बतायी गयी समस्याओं का समाधान किया गया।इसी क्रम मे सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु सघन चैकिंग अभियान चलाते हुए यातायात नियमों का कडाई से पालन कराये जाने हेतु सभी थाना प्रभारीयों को निर्देशित किया गया।सभी थाना प्रभारीयों को पुलिस मुख्यालय , रेंज स्तर पर चलाए जा रहे अभियान मे शत् – प्रतिशत कार्यवाही किये जाने व मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध अधिक से अधिक कार्यवाही किये जाने , तथा क्षेत्र मे कानून एवं शांति व्यवस्था को प्रभावित करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध अधिक से अधिक शख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये।तथा गुण्डा , गैगस्टर ,107/116 सीआरपीसी , पुलिस एक्ट के अंर्तगत कार्यवाही करने ,NBW नोटिस को शत्-प्रतिशत तामील कराये जाने साथ ही साईबर अपराधों मे त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियोग पंजीकृत किये जाने ,व लम्बित विवेचनाओं तथा शिकायती प्रार्थना पत्रों की जांच शीघ्र अतिशीघ्र पूंर्ण करने के निर्देश दिये गये ।

Share This News