पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड सरकार पडिंत नारायण दत्त तिवारी की प्रथम पुण्यतिथि एवं जन्मदिन के अवसर पर श्रदांजलि कार्यक्रम संम्पन्न।
लालकुआं।
रिपोर्टर- सचिन गुप्ता
पुर्व केन्द्रीय मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड सरकार पडिंत नारायण दत्त तिवारी की प्रथम पुण्यतिथि एवं जन्मदिन के अवसर पर आज लालबहादुर शास्त्री स्व रोजगार एंव जन कल्याण सिमित के तत्वावधान मे श्रदांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें सभी दल एंव सर्व समाज के लोगों ने भाग लिया इस मोके पर उनके चित्र शीला पर पुष्पांजलि अर्पित की गई इस दोरान वक्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए केन्द्र सरकार से भारत रत्न देने की मांग की, यहां विकासखंड हल्दूचौड़ क्षेत्र में पंडित नारायण दत्त तिवारी की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए पंडित एन डी तिवारी की जयंती तथा पुण्यतिथि पर नमन करते हुए क्षेत्रीय विधायक नवीन चंद्र दुम्का ने कहा कि पंडित नारायण दत्त तिवारी का संपूर्ण जीवन विकास को समर्पित रहा वे मानवता के सच्चे उपासक थे जिन्होंने राजनीतिक सीमाओं से ऊपर उठकर हर आम व खास व्यक्ति केवा लिख पाना संभव नहीं है लेकिन हम उनके जीवन से प्रेरणा लेकर समाज को आगे ले जाने में अपनी भूमिका अदा कर सकते हैं उन्होंने कहा वे पंडित नारायण दत्त तिवारी जी को भारत रत्न दिए जाने की मांग का समर्थन करते हैं वहीं निवर्तमान ग्राम प्रधान बीडी खोलिया ने कहा कि हल्दूचौड़ में निर्माणाधीन 100 बैड के अस्पताल का नाम पंडित नारायण तिवारी जी के नाम पर रखे जाने के लिए मुख्यमंत्री से मांग करते हैं वही समिति के अध्यक्ष हेम नन्दन दुर्गापाल ने कहा कि पंडित तिवारी को विराट व्यक्तित्व के धनी थे उन्होंने कहा कि संघर्ष और विकास की इबारत पंडित तिवारी जी को याद करके ही लिखी है इस मोकै पर अनेक वक्ताओं ने आपना आपने विचार रखे.

