पूर्व विधायक नारायण राम आर्य ने विधानसभा क्षेत्र के कोठेरा,डूनी टीमटा,ज्योलीकोट,पनार,आदि क्षेत्रों में जनसंपर्क कर जनता की समस्याएं सुनी।

न्यूज होम लाइव संवाददाता किशन पाठक:-
गंगोलीहाट। पूर्व विधायक नारायण राम आर्य द्वारा आज दिनांक 14।08।2021 विधानसभा क्षेत्र के कोठेरा,डूनी टीमटा,ज्योलीकोट,पनार,आदि क्षेत्रों में जनसंपर्क कर जनता की समस्याएं सुनी श्री आर्य का कई स्थानों पर जोरदार स्वागत हुआ पूर्व विधायक ने जनता को उनकी समस्याओं के निराकरण का आश्वासन देते हुए सभी समस्याएं सरकार के सम्मुख रखने का आश्वासन दिया स्थानीय जनता ने उनके कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों की सराहना की टिमटा में स्थानीय जनता ने पेयजल की समस्या को प्रमुखता से उठाया जिस पर पूर्व विधायक ने भविष्य में प्राथमिकता के आधार पर उक्त समस्या के निराकरण का आश्वासन जनता को दिया जनसंपर्क कार्यक्रम में उनके साथ ब्लॉक अध्यक्ष हयात सिंह बोरा ,ब्लॉक अध्यक्ष यूथ कांग्रेस सूरज रावत बिट्टू बानी, मीडिया प्रभारी प्रकाश जोशी, शंकरलाल पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य, गणेश बोरा पूर्व पूर्व ब्लाक एन एस आई यू ,मनोज सिंह रावल, विजय कुमार,गंगा राम,बहादुर राम, मोहनलाल, रामलाल, किशोर कुमार, राकेश कुमार आदि अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

