पेयजल की मांग को लेकर बेलड़ाआगर के लोगों ने किया धरना प्रदर्शन।
पेयजल की मांग को लेकर बेलड़ाआगर के लोगों ने किया धरना प्रदर्शन।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-
बेरीनाग विकासखंड के अंतर्गत ग्रामपंचायत बेलड़ा आगर के लोगों ने पानी की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया आजादी के 75 वर्ष बाद भी लोग गांव के छोटे धारे से पानी पीने को मजबूर हैं,धारे का पानी इतना कम है कि लोग रात के एक बजे से ही बर्तन लाइन में लगाना शुरू कर देतें हैं।स्थानीय निवासी मनोज कुमार ने कहा कि आजकल खाली लाइन बिछा के रखी है पानी कब आएगा कहां से आएगा कुछ पता नही है।पूर्व जिपं सदस्य जगदीश कुमार ने कहा कि मेरा नैनिहाल होने के वजह से बचपन से आना जा रहा है पानी की समस्या जैसी 35 साल पहले थी आज भी वही है नेता सिर्फ चुनाव में दिखाई देतें है।धनी राम मोहन राम आशा देवी लक्ष्मी देवी बसंती देवी देवकी देवी भावना देवी तिल राम हेमंती देवी हरीश राम प्रकाश राम रेश्मी देवी आनद राम कुन्ती देवी चांदनी देवी सुनीता देवी गोविंद राम मनोज कुमार कमल अशोक कुमार आदि कई लोग मौजूद रहे।

