प्रभारी मंत्री ने किया आइसोलेशन बार्ड का निरीक्षण।
न्यूज होम लाइव नेटवर्क
रूद्रप्रयाग। आज दिनांक 23 अप्रैल को प्रभारी मंत्री धन सिंह रावत ने कोटेश्वर स्थित माधवाश्रम अस्पताल में स्थापित कोविड-19 आइसोलेशन वार्ड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री द्वारा आईशोलेशन बार्ड, टेंट आइसोलेशन वार्ड व आईसीयू यूनिट का निरीक्षण किया। आईशोलेसन टेंट वार्ड में 120 व 60 शैया हैं, वहीं माधवाश्रम चिकित्सालय में 50 बेड का वार्ड व 6 बेड का आसीयू यूनिट बनाई गई है। निरीक्षण में विधायक भरत सिंह चैधरी, विधायक मनोज रावत, जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल, सीएमओ डा0 एस के झा आदि मौजूद रहे।

