LatestNewsछत्तीसगढ़

बड़ी मात्रा में चुनाव प्रचार सामग्री जब्त

न्यूज होम लाइव व्यूरो मुकेश भारतीः-

जांजगीर चांपा:- निर्वाचन आयोग की उड़नदस्ता टीम ने जिले के पामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में बड़ी मात्रा में भाजपा की चुनाव सामग्री जब्त की है। बताया जा रहा है कि पामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोसिर में भाजपा का बैनर-पोस्टर ग्रामीणों को वितरण करने के लिए बोलेरो गाड़ी में लेकर जा रहे थे तभी गांव के लोगों ने उडऩदस्ता टीम को जानकारी दी। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए उडऩदस्ता टीम ने बीजेपी की प्रचार सामग्री जब्त की। फिलहाल पता नहीं चल पा रहा है कि किस नेता ने सामग्री वितरण के लिए भेजी है? पामगढ़ विधानसभा क्षेत्र से अंबेश जांगड़े बीजेपी से प्रत्याशी हैं। ऐसे में कहा जा रहा है कि यह चुनाव प्रचार सामग्री उन्हीं की हो सकती है।

Share This News