LatestNewsछत्तीसगढ़

बसपा प्रत्याशी बुधराम कोटयामि लापता, पार्टी कार्यकर्ताओं ने जताई अपहरण की आशंका

न्यूज होम लाइव व्यूरो मुकेश भारतीः–

रायपुर:- रायपुर के टिकरापारा स्थित साहू कॉम्प्लेक्स से कोंटा के BSP प्रत्याशी बुधराम कोटयामी के अपहरण की आशंका पार्टी कार्यकर्ता जता रही है।

बता दे कि राजेंद्र नगर थाना प्रभारी राजकुमार पात्रे ने बताया कि बुधराम अपनी पार्टी के कुछ साथियों के साथ फ्लेक्स बनवाने राजेन्द्र नगर से रात करीब 9 बजे टिकरापारा के लिए 2-3 गाड़ियों से रवाना हुए थे बुधराम सबसे पीछे की स्कॉर्पियो में थे साहू कॉम्प्लेक्स पहुंचकर सभी बीएसपी कार्यकर्ता फ्लेक्स बनवाने पहली मंजिल पर चले गये आकर देखा तो बुधराम की सिर्फ स्कोर्पियो खड़ी थी जिसमे से वो गायब थे। पुलिस के पूछने पर साथियो ने अपहरण की आशंका जताते हुए कोंटा ले जाने की बात कही है। हालांकि बीएसपी की तरफ से कोई लिखित शिकायत पुलिस के पास नही की है। राजेन्द्र नगर थाना पुलिस अपने स्तर पर जांच में जुटी है।

Share This News