LatestNewsहरियाणा

बहादुरगढ़ में निह्सुल्क आर्ट एंड क्राफ्ट शिविर का आयोजन

न्यूज होम लाइव व्यूरो सुनील शर्मा


बहादुरगढ। माधव जन कल्याण फाउंडेशन द्वारा लाइन पार, बहादुरगढ़ में निह्सुल्क आर्ट एंड क्राफ्ट शिविर का आयोजन जोहरी नगर स्थित M S High School के प्रांगण में किया जा रहा रहा है ! जिसमें लाइन पार के बच्चे बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं ! संस्था द्वारा विगत तीन दिनों से चलाये जा रहे इस कैंप में अनुपयोगी कागज़ और प्लास्टिक से घरेलु साज-सज्जा की उपयोगी वस्तुओं का निर्माण करने की कला बच्चों को सिखाई जा रही है ! जिसके साथ-साथ बच्चों को गायन, नृत्य, मेहंदी, अंग्रेजी बोलना, सिलाई-कढ़ाई, और पेन्टिंग आदि भी सिखाया जा रहा है !
बच्चों को इस आर्ट एंड क्राफ्ट कला से बहुत कुछ सीखने को मिला है ! और बच्चे भी अपने-अपने स्तर पर भी बहुत ही अच्छे-अच्छे साज-सज्जा के सामान बनाकर ला रहे हैं ! जो कि बहुत ही आकर्षक और सुन्दर हैं!
आज इस आर्ट एंड क्राफ्ट शिविर के औचक निरीक्षण के लिए बहादुरगढ़ की जानी-मानी हस्तियों ने भी शिरकत की ! जिसमे विशेष रूप से MS High School जोहरी नगर की प्राचार्या व प्रबंधक महोदया श्रीमती निर्मला देवी जी, नव-नियुक्त न्यायाधीश महोदया संजना यादव जी, बाबा रामदास स्पेशल चिल्ड्रन सोसाइटी के रौनक स्पेशल स्कुल की प्रबंधक और प्राचार्या श्रीमती कुसुमलता कौशिक जी, RDR एकेडमी बहादुरगढ़ से कोच सतपाल हुड्डा जी व ज्योति जी, गिफ्ट ऑफ़ डीवाईन फाउंडेशन दिल्ली से अनुभव जी, कुसुमलता शर्मा जी, नक्ष कोचिंग सेंटर संचालिका व स्पोकन इंग्लिश ट्यूटर रेखा मैडम जी, माधव जन कल्याण फाउंडेशन के फाउंडर और चेयरमैन श्री एस. के. यादव जी, आशा किरण स्पेशल स्कुल बहादुरगढ़ की प्रबंधन टीम, NCR क्राइम मिडिया प्रभारी, पुलिस की आवाज से मिडिया प्रभारी, होम न्यूज़ लाइव और टुडे TV से मीडिया प्रभारी सुनील जी, समाजसेवी कु. दिव्या कौशिक और समाजसेवी योगेश जी, हरियाणा स्टेट इंटेलिजेंस सर्विस और हर्षिता सिक्योरिटी सर्विस के डायरेक्टर एस. के. यादव और सेंट स्टीफ़न इंडियन स्कुल के प्रबंधक राजिंदर सिंह जी, वेस्टर्न डांस क्लास के डांस मास्टर डायमंड अभिषेक जी मुख्य रूप से उपस्थित रहे
मीडिया कर्मियों द्वारा इस कैंप में उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं से इस कैंप में दिए जा रहे प्रशिक्षण और संस्था के इस आयोजन की गुणवत्ता के बारे में जानकारी हासिल की I सभी सभी गणमान्य हस्तियों ने जहाँ माधव जन कल्याण फाउंडेशन के इस आर्ट एंड क्राफ्ट शिविर रूपी कार्य की सराहना की, वहीँ बच्चों के द्वारा बनाकर लायी गयी कलात्मक कृतियों की भी भरपूर प्रशंसा की !
संस्था के संस्थापक सुनील कुमार जी द्वारा बताया गया कि अग्रिम 10 जून तक संचालित किये जा रहे इस कैंप में कल पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में एक ड्राइंग प्रतियोगिता और भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जायेगा ! और उत्कृष्ट प्रस्तुति देने वाले क्षात्रों का सम्मान कर उनको पुरुस्कारों का वितरण भी किया जायेगा !
इस मौके पर उपस्थित रहीं रौनक स्पेशल स्कूल की प्रबंधक श्रीमती कुसुमलता कौशिक जी ने सभी उपस्थित बच्चों और मीडिया के माध्यम से प्रकृति दिवस के उपलक्ष्य में विशेष रूप से 9 जून को सेक्टर 6 स्थित सामुदायिक भवन में आयोजित होने जा रही ओपन ड्राइंग प्रतियोगिता के बारे में अवगत कराया और सभी से इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने की अपील भी की !
माननीय प्राचार्या महोदया MS High School द्वारा भी इस कैंप में हिस्सा लेने और प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के लिए जन सामान्य से अपील भी की गयी ! आभार हर्षिता सिक्योरिटी संचालक श्री एस. के. यादव जी द्वारा माना गया !

Share This News