बागेश्वर में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत

न्यूज लाइव संवाददाता कुलदीप सिह:–
बागेश्वर में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत।बागेश्वर ।एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। उसका शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ पुलिस ने बरामद किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इधर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
गैराड़ गांव की खष्टी देवी 24 साल पत्नी रमेश सिंह की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। गुरुवार को उसका शव मंडलसेरा में किराये के घर में पुलिस को फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। मृतका के गर्दन में दोपट्टा लिपटा था। उसका बायां पांव चारपाई से सटा हुआ था। कमरे के भीतर से कुंडी लगी हुई थी। पुलिस दरवाजा तोड़कर भीतर घुसी। घटना के बारे में अड़ोस-पड़ोस में किसी को खबर नहीं थी। गुरुवार को मृतका की मां बचुली देवी उससे मिलने आई थी। सुबह करीब दस बजे उसने दरवाजा खटखटाया, लेकिन वह नहीं खुला। बाहर से उसे फोन भी किया। फोन अंदर बज रहा था। काफी देर तक फोन नहीं उठने के बाद मृतका की मां ने आसपास के लोगों को जानकारी दी। पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। सीओ वीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।पति से अलग रहती थी खष्टीकमेड़ीदेवी गांव में खष्टी का मायका था। 2011 में उसकी शादी गैराड़, बिलखेत में उसकी शादी हुई थी। उसके छह साल की बेटी और चार साल का बेटा है। वह जुलाई 2017 से अपने पति से अलग रहने लगी। उसके दोनों बच्चे नवज्योति में पढ़ रहे थे। बाद में पति दोनों बच्चों को अपने साथ घर ले गए थे।तनाव में रहती थी खष्टीस्थानीय लोगों के अनुसार पति और बच्चों का साथ छूट जाने के बाद खष्टी तनाव में रहती थी। मायके वाले उसे खर्च दे रहे थे। उसका पति गांव में खेतीबाड़ी करते हैं।

