berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhuttarakhand

बारात से लौट रहे युवक पर हमला युवक की हालत गंभीर।

बारात से लौट रहे युवक पर हमला युवक की हालत गंभीर।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-

बेरीनाग- तहसील के स्योली गांव में आई बारात में वाहन चालक के साथ खोला गांव के युवकों ने मारपीट कर दी। जिससे वह पूरी तरह से घायल हो गया घायल युवक का बरेली में उपचार चल रहा है राजस्व पुलिस ने युवक के पिता की रिपोर्ट के आधार पर 8 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है तहसीलदार हिमांशु जोशी ने बताया कि लोहाथल निवासी सुन्दर सिह कार्की ने राजस्व पुलिस को तहरीर देकर बताया कि रविवार को भैस्यूडी बागेश्वर से एक बारात स्योली गाँव में आयी थी।बारात मे दूल्हे की कार चला रहे उनके पुत्र पंकज सिह कार्की उम्र 27 ने स्योली मे कार खडी की थी तभी खोला गाँव के कुछ युवको द्वारा कार मे छेडाखानी कर दी।जिसका पंकज द्वारा विरोध करंने पर युवाओ ने धारदार हथियार और लोहे के राड से पंकज पर ताबडतोड हमला कर दिया जिससे पंकज को मरणासन्न हालत मे वहा पर छोडकर भाग गये पंकज के परिजन उसे बेहोशी की हालत मे जिला चिकित्सालय बागेश्वर ले गये जहा पर पंकज की हालत अधिक खराब होने की वजह से उसे बरेली रेफर कर दिया गया।

तहसीलदार हिमाशु जोशी ने बताया कि सुन्दर सिह कार्की के तहरीर के आधार पर पूरन राम ,चन्द्र राम,बल्वंत राम ,हरीश राम ,ललित राम ,सुन्दर सानी,चन्द्र राम,बहादुर राम निवासी खोलागाव के खिलाफ धारा325,504,506,143के तहतमुकदमा दर्ज कर लिया है।सभी को अलग अलग स्थान से गिरफ्तार कर लिया है।उनके पास से एक चाकू तथा एक लोहे का राड बरामद किया गया है सभी युवको को न्यायालय में पेश किया गया है । मौके पर राजस्व टीम में तहसीलदार हिमाशु जोशी,रजिस्टार कानूगो दीपक कुमार,विनोद कुमार, संजय रावत, मोहितचंद शिवेंद्र कुमार आदि मैजूद थे।

Share This News