FEATUREDGeneralHealthLatestNewsuttarakhandराज्य

बेरीनाग में कोविड रोगियों को और फ्रंट लाइन वर्करों को घर घर जाकर आयुष रक्षा किट बाटे।

 

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-

बेरीनाग ब्लॉक स्तर पर जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ राजेश जोशी के निर्देश के क्रम में आयुष रक्षा किट वितरण कार्यक्रम आयुष रथ संचालन के माध्यम से चलाया गया,जिसमे लगभग 170 किट का निःशुल्क वितरण किया गया।आयुष रथ के जिला नोडल अधिकारी डॉ नीरज कोहली ने बताया कि पूरे जनपद में कोविड रोगियों को और फ्रंट लाइन वर्करों को घर घर जाकर आयुष रक्षा किट उपलब्ध कराई जा रही हैं,साथ ही सभी लोगो को और छोटे बच्चों को भी इसके सेवन हेतु आवश्यक दिशा निर्देष भी दिए जा रहे हैं।इस किट के निरन्तर प्रयोग से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता में काफी वृद्धि होती है,जिससे कि कोरोना आदि के संक्रमण से बचाव किया जा सकता है,और कोविड रोगी को पॉजिटिव आने के बाद भी इसका निरन्तर प्रयोग करते रहने पर रोगी जल्द ही स्वस्थ हो रहे हैं।


डॉ नीरज कोहली ने बताया कि ग्राम देवीनगर और तमोलीग्वीर एवं रीठा रैतोली गांव में लगभग 35कोविड पॉजिटिव व्यक्तियो के अतिरिक्त लगभग 60किट का वितरण, सम्बन्धित गाँव के प्रधानों के माध्यम से किया है।जल्द ही अन्य लोगो तक भी दवाई उपलब्ध कराई जाएंगी।आज के कार्यक्रम में बेरीनाग नगर पंचायत कार्यालय के अधिकारी/कर्मचारियों और समस्त पर्यावरण मित्रों हेतु भी कुल 70 किट प्रदान की गई हैं।
इसके अलावा पुलिस विभाग के फ्रंटलाइन वर्कर्स को भी थाना बेरीनाग के माध्यम से आयुष किट प्रदान की गई हैं,कार्यक्रम में संबंधित गांव के प्रधान, पुलिस विभाग से सुरेंद्र दानु,फार्मासिस्ट मनोज सिंह,निर्मल जोशी आदि उपस्थित रहे।

Share This News