बिहार में बदमाशों का दुस्साहस, मां-बेटी के साथ एक बार दुष्कर्म में विफल होने पर दोबारा घर में घुसकर किया प्रयास

पटना/न्यूज लाइव स्टेट हेड .एस. एच. चंचल
आरोपियों ने जबरन मां-बेटी को जंगल की तरफ चलने को कहा। विरोध करने पर बेटी को घसीटते हुए जंगल की ओर ले जाने लगे।
मेजरगंज(बिहार)। मेजरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में बदमाशों ने मां-बेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। वहीं जब इसमें विफल हो गए तो दोबारा घर में घुस कर दुष्कर्म का प्रयास किया। घटना के बाबत मेजरगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है,। अब तक आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है, जबकि मेजरगंज पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रहीं है। बेटी को घसीटकर ले जा रहे थे जंगल में
– थाना क्षेत्र के एक गांव में 23 मई की सुबह शौच के लिए निकली महिला व उसकी बेटी के साथ चार युवकों ने दुष्कर्म का प्रयास किया।- आरोपियों ने जबरन मां-बेटी को जंगल की तरफ चलने को कहा। विरोध करने पर आरोपी उसकी बेटी को घसीटते हुए जंगल की ओर ले जाने लगे।- महिला के शोर मचाने के बाद आसपास के लोगों के पहुंचने पर बदमाश भाग निकले। घटना को लेकर गांव में पंचायती हुई। पंचों ने आरोपियों को डांट-फटकार लगा कर मुक्त कर दिया।- उसी रात महिला को घर में अकेली देख आरोपियोंं ने घर में घुस उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। महिलाओं की आवाज सुनकर पड़ोसियों के मौके पर पहुंचने के बाद सभी आरोपी पीछे के दरवाजे से फरार हो गए। – शिकायत में गांव के ही रहने वाले बाला सहनी, रवि सहनी, मनीष सहनी व सुखारी अंसारी के पुत्र को आरोपित किया है।

