बेरीनाग अवैध खनन में एक वाहन सीज ।
बेरीनाग अवैध खनन में एक वाहन सीज ।

न्यूज होम लाइव नेटवर्कः-
बेरीनाग। लंबे समय से पुरानाथल क्षेत्र में प्रशासन को अवैध खनन की शिकायत मिल रही थी जिस पर मंगलवार देर रात्रि को एसडीएम अभय प्रताप सिंह के आदेश पर नायब तहसीलदार हिमांशु जोशी के नेतृत्व में राजस्व टीम ने पुरानाथल के रूईनाथल में अवैध खनन करने वालों के खिलाफ छापामारी अभियान चलाया गया । इस दौरान एक मिनी ट्रक बेरीनाग को आ रहा था जिसे रोकने पर उसमें अवैध रेता भरा हुआ था । जिसका वाहन चालक कोई भी कागज नहीं दिखा पाया जिस पर मौके पर ही ट्रक पर खनन एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
नायब तहसीलदार हिमांशु जोशी के टीम में राजस्व उपनिरीक्षक संजय रावत,भुपेंद्र पंत, प्रकाश बचखेती आदि मौजूद थे।इससे पूर्व मे भी तीन वाहनों को अवैध खनन मे सीज किया गया है। प्रशासन की इस कार्रवाई से खनन माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।

