berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

बेरीनाग की रामलीला में सीता हरण के मंचन से भावविभोर हुए दर्शक, उमड़ी भारी भीड़।

बेरीनाग न्यूज होम लाइव डिजिटल। 

​बेरीनाग: श्री नागदेव रामलीला समिति के तत्वावधान में आयोजित भव्य रामलीला महोत्सव में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। रामलीला के सातवें दिन कलाकारों ने सूर्पणखा विवाह, सूर्पणखा नासिका भेदन, खर-दूषण वध, मारीच प्रसंग और सीता हरण की मार्मिक लीलाओं का जीवंत मंचन किया। सीता हरण के भावपूर्ण दृश्य को देखकर पंडाल में मौजूद दर्शक भावविभोर हो उठे।

​सप्तम दिवस की लीला का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि कांग्रेस नेता व पूर्व दर्जा राज्यमंत्री खजान चन्द ‘गुड्डू’ ने दीप प्रज्वलित कर किया। मंचन के दौरान कलाकारों ने अपने सशक्त अभिनय से समां बांध दिया।

​पात्रों का जीवंत अभिनय:

लीला में प्रभु श्री राम की भूमिका रश्मि कन्याल, लक्ष्मण की ऋषभ राठौर, माता सीता की पलक शाह तथा सूर्पणखा की भूमिका मनीषा मेहता ने बाखूबी निभाई। वहीं कल्पना मेहता ने मीनाक्षी सूर्पणखा, कुलदीप बोहरा ने राक्षसी सूर्पणखा, सुमित मिश्रा ने राजा कालकेय, पवन डांगी ने विद्युतजीवा, जसवंत सिंह व अंशुल डांगी ने रावण, रवि चन्याल ने जटायु, कमल धानिक ने खर और अंशुल धानिक ने दूषण के पात्र में जान फूंक दी।

​ये रहे उपस्थित:

कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर पूर्व दर्जा राज्यमंत्री खजान गुड्डू, हेम, पंकज, उत्तराखंड क्रांति दल के वरुण चन्दोला, दीपू धनिक, हेमंत उप्रेती, कमलेश मेहरा और आशा भैसोड़ा मौजूद रहे।

​इस अवसर पर रामलीला समिति के अध्यक्ष बलवंत सिंह धानिक, सचिव डीएल शाह, कार्यकारी अध्यक्ष राजेश कार्की, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष हेम पन्त, कमलेश पंत, जीवन सिंह धानिक, ललित बाफिला, उपसचिव दीप बिष्ट, अंशुल डांगी, मनोज पंत, टीडी उपाध्याय, प्रमोद उप्रेती, किशन पंत सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी व दर्शक उपस्थित रहे।

Share This News