berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhPoliticsuttarakhand

बेरीनाग के गोपाल धानिक कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष बने।

उत्तराखण्ड

न्यूज होम लाइव संवाददाता कैलाश चन्याल

बेरीनाग (पिथौरागढ)जिला कांग्रेस कमेटी पिथौरागढ़ के अध्यक्ष त्रिलोक महर द्वारा गोपाल सिंह धानिक को जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी पिथौरागढ़ के पद पर मनोनीत किया। पार्टी के प्रति सच्ची निष्ठा भावना व लंबे समय से सामाजिक कार्यो व पार्टी के कार्यक्रमों में सक्रिय रहने के चलते उन्हें कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष ने जिम्मेदारी सौंपी । गोपाल सिंह धानिक इससे पूर्व भी अनेकों राजनीतिक सामाजिक व पार्टी के पदों पर रहते हुए समाज आम जनता व पार्टी के लिए कार्य कर रहे हैं। वर्ष 2003 मे भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के महाविद्यालय अध्यक्ष उसके बाद रानीखेत नगर अध्यक्ष और वर्ष 2005 में निर्विरोध छात्रसंघ अध्यक्ष रानीखेत चुने गए उसके बाद वर्ष 2012 में गंगोलीहाट विधानसभा प्रतिनिधि यूथ कांग्रेस वह 2014 से लेकर 2016 तक यूथ कांग्रेस विधानसभा महासचिव गंगोलीहाट साथ ही साथ वर्ष 2008 में ग्राम पंचायत सेलीपाख मे निर्विरोध उपप्रधान 2014 में ग्राम प्रधान रहते , कांग्रेस पार्टी विचारधारा को जन जन तक पहुंचाया और पिछले लगभग दो दशकों से छात्रों आम जनता और समाज के लिए कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को साथ लेकर लगातार कार्य कर रहे हैं, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष गोपाल सिंह धानिक ने बताया आगे संघर्ष भारत और उत्तराखंड को बचाने के लिए स्वास्थ्य शिक्षा रोजगार के समस्याओं पर कार्य किया जाएगा साथ ही भ्रष्टाचार और माफियाओं के खिलाफ सदैव कार्य करते रहेंगे ! गोपाल सिंह धानिक के कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष बनने पर पूर्व विधायक नारायण राम आर्या, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रेखा भण्डारी, ब्लॉक अध्यक्ष दीपक नैवलिया, नगर अध्यक्ष हयात सिंह बाफिला, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष पंकज बोरा, जिला महासचिव योगेश भारती, ललित भण्डारी, चन्दन बाणी, मनोज सानी, सहित आदी ने खुशी जताई।

Share This News