बेरीनाग के जाजर गाँव निवासी सुभाष ने युपी पीसीएस में 28 वी रैक हासिल की।
न्यूज होम लाइव नेटवर्क टीम…
बेरीनाग के जाजर गाँव निवासी सुभाष सिह धामी ने यूपी पीसीएस परीक्षा 28 वी रैक से उत्तीर्ण की है । मूल रूप से पुरानाथल निवासी सुभाष के पिता गणेश सिंह सेना में सूबेदार पद से सेवानिवृत्त और माता भारती देवी गृहणी हैं । सुभाष ने अपनी पढाई लखनऊ से प्राप्त की । उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी की लहर है । सुभाष के चयन पर सूबेदार मोहन सिंह धामी , शिशुपाल धामी , किशन धामी , पुष्कर सिंह धामी ,नगर पंचायत अध्यक्ष हेम पंत , भाजपा आदि ने खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें शभकामनाएं दी हैं ।


