berinagFEATUREDGeneralHealthLatestNewspithoragarhpputtarakhandउत्तराखंडपिथौरागढ

बेरीनाग के बानड़ी ग्राम पंचायत माछीखेत में ग्राम प्रधान पुष्कर सिंह डांगी की गोली मार कर हत्या।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क टीम…

बेरीनाग। विकासखंड बेरीनाग के बानड़ी ग्राम पंचायत माछीखेत में ग्राम प्रधान पुष्कर सिंह डांगी की गोली मार कर हत्या कर दी गई है । आरोप है कि गांव के ही युवक नीरज सिह पु०भूपाल सिंह के द्वारा बन्दूक से गोली मार कर हत्या कर दी दी घटना के बाद से ही अभियुक्त पुलिस ने पकड लिया है । घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। फिलहाल राजस्व पुलिस मामले की जांच कर रही है। नायब तहसीलदार हिमाशु जोशी ने बताया
मामले में बताया जा रहा है कि बानड़ी ग्राम पंचायत माछीखेत में बीते देर रात ग्राम प्रधान पुष्कर सिंह डांगी (52 वर्षीय) पुत्र स्वर्गीय जगत सिंह को गांव के ही नीरज सिंह (23) पुत्र भूपाल सिंह ने गोली मार कर हत्या कर दी। हालांकि अभी तक हत्या की वजह का पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने जिस दो नाली बंदूक से ग्राम प्रधान की हत्या की है, वह मृतक के बड़े भाई राजेन्द्र सिंह की लाइसेंसी बंदूक है। दोनों आपस में रिश्तेदार बताये जा रहे है। है। घटना की जानकारी मिलते ही राजस्व टीम घटना स्थल पर पहुंच गयी है। घटना के बाद से गांव के लोगों में दहशत का माहौल है1 मौक़े पर गोबिन्द नाथ गोस्वामी राजस्व निरीक्षक थल,पूरन गिरी गोस्वामी राजस्व निरीक्षक बेरीनाग, पुष्कर राम सांगुड़ी राजस्व उप निरीक्षक आमथल,पवन चौहान राजस्व उप निरीक्षक उप्राड़ा पाठक, संजीव दिवेदी राजस्व उप निरीक्षक कोटगाड़ी ,आदि हैं।

Share This News