berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhuttarakhand

बेरीनाग नगर पंचायत के द्वारा सांगड़ के सालीखेत वन पंचायत में कूड़े निस्तारण के बनाये जा रहे डंपिंग ग्राउंड का विरोध ग्रामीणों ने किया।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क।

बेरीनाग नगर पंचायत के द्वारा सांगड़ के सालीखेत वन पंचायत में कूड़े निस्तारण के बनाये जा रहे डंपिंग ग्राउंड का विरोध ग्रामीणों के द्वारा किया जा रहा है। तीन दिन पूर्व महिलाओं ने जेसीबी मशीन को रोक कर कार्य बंद कर दिया था। उस दौरान महिलाओं की प्रशासन और नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी से बहस भी हुई थी। सांगड़, बोरासांगड़, बोराखेत के सैकड़ों ग्रामीणों ने नगर पंचायत के सभासद बलवंत धानिक के नेतृत्व चयनितस्थल पर एक बैठक की। प्रस्ताव पास किया गया कि बिना ग्रामीणों की सहमति के एक इंच भूमि भी कूड़ा निस्तारण के लिए नहीं दी जायेगी। यदि जबरन कूड़ा निस्तारण बनाने के लिए कार्य किया गया तो उग्र आन्दोलन करने के साथ उच्च न्यायालय की शरण में जाएंगे। सभासद बलवंत धानिक ने कहा कि जिस स्थान का चयन किया गया है वहां पर चार गांव के ग्रामीणों का गोचर और पैदल रास्ता है। साथ ही पानी का प्राकृतिक स्रोत होने के साथ बांज का जंगल है। 100 मीटर दूरी पर आबादी है। सारे मानकों को ताक में रखकर स्थान निर्धारित किया गया है, यहां पर किसी भी हालत में डंपिंग जोन नहीं बनाने दिया जायेगा। सामाजिक कार्यकर्ता इंद्र धानिक ने कहा कि नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी के द्वारा नियमों के खिलाफ यहां पर जेसीबी मशीन लगाकर कार्य किया गया ग्रामीणों के साथ अभद्रता करने के साथ दबाव बनाने का कार्य किया गया। जिसकी शिकायत शहरी विकास मंत्री, सीएम और जिलाधिकारी से की जा चुकी है। यदि जबरन यहां पर कूड़ा निस्तारण के लिए डंपिंग जोन बनाने का प्रयास किया गया तो ग्रामीण किसी भी हद तक जाने को मजबूर होंगे। ग्रामीणों ने फिर से कार्य शुरू करने पर तहसील कार्यालय में धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी। बैठक में पूर्व व्यापार संघ अध्यक्ष इंद्र धानिक, पूर्व छात्र संघ महासचिव भरत धानिक, वन संरपच भगवान धानिक, मोती सिंह धनिक, मनोज धानिक, नीरज धानिक, खड़क सिंह, राजकमल धानिक हिमांशु धानिक, किशन राम, गणेश राम, गोविंद भंडारी, हीरा सिंह धानिक, जीवन धानिक, चामू सिंह, मनोज धानिक, प्रताप राम, दीपा आदि कई लोग मौजूद रहे।

Share This News