berinagFEATUREDFoodGeneralLatestNewspithoragarhuttarakhand

बेरीनाग / पिथौरागढ में ओलावृष्टि से किसानों की फसल बर्बाद,

 

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता कैलाश चन्याल

बेरीनाग (पिथौरागढ) लॉक डाउन में जहा लोग घरो में कैद हैं, वही कुदरत की देऩ चार पाच दिनों से शाम शाम को रोज बारिश हो रही हैं, गुरूवार को शाम को बेरीनाग,    पिथौरागढ  ,तहसील ,गंगोलीहाट ,डीडीहाट ,  देवलथल में लगातार हो रही तेज बारिश व ओलावृष्टि से आम जन जीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है।  ग्रामीण क्षेत्र में ओलावृष्टि से फसल को काफी नुकसान हुआ है, यहा लोगों ने अभी तक गैहूं, मसूर की खेती तक नहीं काटी हुई हैं, और नगर और ग्रामीण क्षेत्र में लोगों ने मिर्च, बेगन, सिमला मिर्च, टमाटर आदि कई पौधे लगाये गए थे, गुरूवार को शाम की ओओलावृष्टि फसल सहित नये पौधो की फसल तहस नहस हो गई, बारिश व ओलावृष्टि  से किसानों की तैयार फसल को भारी नुकसान का सामना करना पढ रहा है।

 

Share This News