बेरीनाग पेयजल मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने चौकोडी के कोविड केयर सेंटर का निरीक्षण किया।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-
बेरीनाग पेयजल मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने चौकोडी के कोविड केयर सेंटर का निरीक्षण किया। पेयजल मंत्री ने चौकोडी पहुँच कर स्वास्थ्य व्यवस्था की जानकारी ली, पेयजल मंत्री के द्वारा स्वास्थ्य संबंधित चिकित्साधिकारी बेरीनाग डॉ सिदार्थ पाटनी से कोविड केयर सेन्टर की जानकारी ली । वही पेयजल मंत्री ने कोविड केयर सेन्टर की टीम वर्क के लिए बधाई दी और बेरीनाग क्षेत्र की जनता की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए हर सम्भव मदद देने की बात कही । इस मौके पर चिकित्साधिकारी सिद्धार्थ पाटनी,टीआरसी प्रबंधक दीपक पंत,थाना प्रभारी सुशील जोशी,नायब तहसीलदार हिमाशु जोशी,डा0 प्रमोद भैसोडा, फार्माशिष्ट संजय पंत,नर्स मोनिका,अंजना सिह मौजूद रहे

