बेरीनाग ब्लॉक से को-ऑपरेटिव निदेशक चुने गए दल बहादुर बाफिला, भाजपाइयों में खुशी की लहर।

बेरीनाग संवाददाता।
बेरीनाग। पूर्व जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष श्री दल बहादुर बाफिला जी के बेरीनाग ब्लॉक से को-ऑपरेटिव निदेशक पद पर निर्विरोध/शानदार विजय दर्ज करने पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ नेताओं और भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्रीय विधायक सहित पार्टी पदाधिकारियों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
बाफिला की जीत पर गंगोलीहाट विधायक फकीर राम टम्टा, केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राज्य मंत्री व सांसद अजय टम्टा, पूर्व विधायक नारायण राम आर्य, पूर्व विधायक मीना गंगोला तथा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी ने उन्हें बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि उनके अनुभवों से सहकारिता क्षेत्र को और अधिक मजबूती मिलेगी।
शुभकामनाएं देने वालों में मुख्य रूप से अनुसूचित मोर्चा प्रदेश महामंत्री दर्पण कुमार, मंडल अध्यक्ष त्रिलोक खाती, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मनोज कार्की, पूर्व मंडल अध्यक्ष जीवन पाठक, किशन लाल शाह, महेश पंत, मंडल उपाध्यक्ष मनीष पंत, नीता बाफिला, रेखा भौरियाल, हरीश शानी, कैलाश पंत, भवानी प्रसाद टम्टा, गणेश उपाध्याय, किरन मियान, रिंकू पंत शामिल रहे।
इसके अलावा महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रियंका पंत, ग्रामीण महिला मोर्चा अध्यक्ष माधवी कार्की, नीरु कार्की, मनीषा कार्की, हिना पंत, जिला मंत्री इंद्र धानिक, दीपक कार्की, दीपक नेवलिया, नन्दन बाफिला, दान सिंह कठायत, करम राम, सुरेन्द्र कुमार, दिनेश आर्य, एडवोकेट विजय चन्द्रा, गोपाल राम टम्टा, विमलेश पंत, मनोज कुमार और निखिल पंत सहित समस्त ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं ने बाफिला को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है।

