बेरीनाग में आरएसएस का भव्य युवा सम्मेलन आयोजित; खेल और बौद्धिक प्रतियोगिताओं में युवाओं ने दिखाया उत्साह।

बेरीनाग संवाददाता।
बेरीनाग: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) द्वारा संस्कृति संघ कुंज कार्यालय बेरीनाग में एक दिवसीय युवा सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक युवाओं ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
सम्मेलन के दौरान युवाओं के शारीरिक व बौद्धिक विकास के उद्देश्य से विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें कबड्डी, मंडल खो, ताला-चाबी, अंताक्षरी और क्विज प्रतियोगिता मुख्य आकर्षण रहीं।
प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे:
कबड्डी: तपेश्वर B की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि तपेश्वर A की टीम द्वितीय स्थान पर रही।
ताला-चाबी खेल: भगवाधारी दल ने पहला स्थान हासिल किया और जय भवानी दल दूसरे स्थान पर रहा।
इस अवसर पर वक्ताओं ने युवाओं को राष्ट्र निर्माण, अनुशासन और संस्कृति के संरक्षण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में विभाग प्रचारक वतन, जिला प्रचारक गणेश, जिला संघचालक गोविंद खाती, नगर कार्यवाह रत्नाकर पांडे, सुरेश, दरपान, जीवन पंत, निखिल पंत, मनीष पंत, दीपक नेवलिया, दीपक धानिक, विनोद पाठक, गंगा सिंह सामंत, धीरज रोतेला, प्रांजल कन्याल, हर्षित डसीला, सुमित चन्याल, मनुजयेंद्र पंत और मनीष रोतेला सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक व स्थानीय युवा उपस्थित रहे।

