berinagFEATUREDLatestNewspithoragarhuttarakhand

बेरीनाग में युवाओं का तीन माह को कम्प्यूटर प्रशिक्षण शुरू

न्यूज होम लाइव नेटवर्क

बेरीनाग। नेहरू युवा केन्द्र पिथौरागढ़ के द्वारा सोमवार से से हिमालयन कम्प्यूटर संस्थान में बुनियादी व्यवसायों एवं व्यवाहार कौशल में शिक्षा प्रशिक्षण के तहत तीन माह का निःशुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण शुरू हो गया है इस मौके पर नेहरू युवा केन्द्र के जिला युवा समन्वयक ध्रुव डोगरा ने बताया कि वर्तमान समय पूरी तरह से कम्प्यूटर का समय बन चुका है कम्प्यूटर का ज्ञान होना बहुत आवश्यक है। प्रशिक्षण लेकर भविष्य में रोजगार के रूप से प्रयोग करने की भी अपील की और वर्तमान में नेहरू युवा केन्द्र के द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता प्रदीप महरा ने युवाओं के लिए विकास खंड में अधिक से अधिक कार्यक्रम को आयोजित कराकर युवाओं को लाभ देने की अपील करते हुए कार्यक्रमों को गांव स्तर पर आयोजन कराने पर जोर देते हुए युवाओं से सामाजिक कार्यक्रमों में बडचड़कर प्रतिभाग करने की अपील की।प्रशिक्षण विकास खंड के 30 युवक और युवतिया प्रशिक्षण ले रही है। इस मौके पर नेहरू युवा केन्द्र के राष्ट्रीय स्वयं सेवक योगेश मेहरा,प्रशिक्षक धीरज जोशी,रोशनी महरा,भावना धानिक,हिमांशु,कमलेश बाफिला,मनीषा डोबाल सहित आदि मौजूद थे।

Share This News