berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

बेरीनाग में यूपीसीएल की बड़ी कार्रवाई: बिजली चोरी पर 3 उपभोक्ताओं के कटे चालान, मचा हड़कंप। 

बेरीनाग न्यूज होम लाइव डिजिटल। 

‎​बेरीनाग: उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड ने क्षेत्र में बिजली चोरी के खिलाफ सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। विभाग की टीम ने बेरीनाग मुख्य बाजार और आसपास के इलाकों में औचक सघन चेकिंग अभियान चलाया, जिससे अवैध रूप से बिजली का उपभोग करने वालों में दिनभर हड़कंप की स्थिति बनी रही।

  • ​20 परिसरों की हुई गहन जांच

‎उपखंड अधिकारी संजय भंडारी के नेतृत्व में बिजली विभाग की टीम ने कस्बे के लगभग 20 उपभोक्ता परिसरों में छापेमारी की। जांच के दौरान मीटरों की सील, वायरिंग और मुख्य सप्लाई लाइनों की बारीकी से पड़ताल की गई।

  • ‎​3 पर गिरी गाज, कनेक्शन भी काटे गए

‎सघन जांच के दौरान तीन उपभोक्ता बिजली चोरी और गंभीर अनियमितताओं में संलिप्त पाए गए। विभागीय टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीनों उपभोक्ताओं के चालान काटे और उनके कनेक्शन विच्छेद कर दिए। टीम में कनिष्ठ अभियंता दीपक कुमार समेत अन्य तकनीकी कर्मचारी शामिल रहे।

  • ‎​आगे भी चलेगा सघन अभियान

‎एसडीओ संजय भंडारी ने स्पष्ट किया कि लाइन लॉस कम करने और राजस्व की क्षति रोकने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अवैध कनेक्शनों से बचने और समय पर अपने बिजली बिलों का भुगतान करने की अपील की है।

Share This News