बेरीनाग में विधायक ने मोदी किटो का वितरण किया।
न्यूज होम लाइव संवाददाता कैलाश चन्याल
बेरीनाग (पिथौरागढ) लगातार कोरोना महामारी के दौरान विधायक मीना गंगोला ने शनिवार को विधानसभा क्षेत्र तहसील मुख्यालय बेरीनाग जीआईसी नगर में प्रवासी मजदूरो ,गरीब असहाय परिवारों को अपनी तरफ से खाद्यान्न किट वितरित किये।मीना गंगोला ने कहा वितरण कार्यक्रम इसी तरह लगातार विधानसभा क्षेत्र में चलता रहेगा।उन्होने कहा विधानसभा में कोई भी व्यक्ति भूखा ना रहे जरूरत मंदो को खाद्यान लगातार दिया जायेगा। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख विनीता बाफिला ,मंडल अध्यक्ष धीरज बिष्ट ,जिला पंचायत नंदन बाफिला ,सभासद नीरू कार्की , युवा मोर्चा प्रदेश संयोजक मनीष पन्त ,नायब तहसीलदार पंकज चंदोला, राजस्व उपनिरीक्षक अजन्ता दुगताल, मनिषा बिष्ट सहित कई लोग मौजूद थे।

