berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhuttarakhandबेरीनाग

बेरीनाग में व्यापारियों ने विरोध में चीनी राष्ट्रपति शी. जिंगपिंग का पुतला फूंका।

उत्तराखण्ड

न्यूज होम लाइव नेटवर्क संवाददाता कैलाश चन्याल

बेरीनाग (पिथौरागढ)। लद्दाख में गलवान वैली में चीनी सेना की हरकतों नाराज व्यापारियों ने विरोध में चीनी राष्ट्रपति शी. जिंगपिंग का पुतला फूंका।गुरूवार को व्यापार मण्डल अध्यक्ष राजेश पन्त के नेतृत्व में शहीद चौक पर शहीद भारतीय जवानों को श्रद्धांजलि दी। चीन की हरकतों से नाराज व्यापारियों ने एसबीआई बैंक चौराह पर चीनी राष्ट्रपति शी. जिंगपिंग का पुतला फूंका। इस दौरान व्यापारियों ने चीन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। कहा कि चीन की कायराना हरकतों का भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब देगी। साथ ही भारत सरकार से मांग की गई कि हर मोर्चे पर चीन का बेनकाब किया जाए। इस मौके पर व्यपार संघ अध्यक्ष राजेश पन्त , व्यापार संघ जिला संगठन मंत्री कमलेश पन्त,सभासद बलवन्त धानिक, हरीश बाफिला, कमल खाती, हेमन्त उप्रेती, भूपेन्द्र भण्डारी, हेम उपाध्याय, दान सिंह महर, योगेश पन्त, उदय राम, बहादुर राम सहित आदि मौजूद थे।

Share This News