भूतपूर्व विधायक नारायण सिंह भैसोड़ा का अन्तिम संस्कार रामगंगा घाट मे किया गया।
उत्तराखण्ड
न्यूज होम लाइव नेटवर्क संवाददाता पूजा कार्की
थल क्षेत्र के भूतपूर्व विधायक नारायण सिंह भैसोड़ा का अन्तिम संस्कार रामगंगा घाट मे दोपहर 4 बजे किया गया।उनके पुत्र प्रशांत सिंह भैसोड़ा एवं भतीजे भूपेन्द्र सिंह भैसोड़ा, चंचल सिंह भैसोड़ा ने मुखाग्नि दी । सामाजिक कार्यकर्ता मनोहर सत्याल ने कहा कि प्रशासन का कोई भी अधिकारी नही पहुंचा, मनोहर सिंह सत्याल ने कहा कि नारायण सिंह भैसोड़ा पिथौरागढ़ मे भाजपा को लाने वाले पहले नेता रहे है। भाजपा को कुमाऊँ क्षेत्र विस्तृत रूप देने मे महत्वपूर्ण योगदान रहा।इस मौके पर विधायक विशन सिंह चुफाल, जिला पंचायत सदस्य नन्दन सिंह बाफिला, व्यापार संघ अध्यक्ष बलवंत सिंह सत्याल, अनिल कार्की, गोविंद भटृ, यूकेडी नेता सलीम अहमद, भाजपा नेता मनोहर सिंह सत्याल, तेन सिंह चुफाल, शंकर सिंह भैसोड़ा, नवराज सिंह भैसोड़ा, पूरन सिंह भैसोड़ा, सामिल रहे।

