berinagLatestNewspithoragarhuttarakhand

बेरीनाग मे अराजक तत्वो के खिलाफ कारर्वाही करने की माँग को लेकर ज्ञापन सौपा।

न्यूज होम लाइव व्यूरोः-

बेरीनाग नगर व आसपास के क्षेत्रों में अराजक तत्वों के बढ़ते प्रकोप को रोकने के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश संयोजक मनीष पंत के नेतृत्व में थाना प्रभारी विजेंद्र साह को एक ज्ञापन सौंपा । ज्ञापन में कहा गया है कि बेरीनाग एसबीआई चौराहे के आसपास पिछले दिनों एक बार कार का शीशा तोड़ा गया तथा, जीआईसी में खड़ी मोटर साइकिल की हेडलाइट भी निकाल दी गई है। जिससे लोगो को अपने घरो के सामने अपने वाहन भी सुरक्षिक नही है। तथा लगातार क्षेत्र मे अराजक तत्वों की गतिविधि बढ रही है जो पुलिस के होते हुए चिन्ता का बिषय है। अराजक तत्वो द्वारा हर रोज ट्रेजरी लाईन के कई घरों में सुबह-सुबह दरवाजे खटखटाये जा रहे हैं ,लेकिन अराजक तत्व पकड़ में नहीं आ रहा है उन्होंने पुलिस से मांग की है कि अराजक तत्वों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाए । इस मौके पर इन्द्र सिह धानिक,अभिषेक बनकोटी,सुमित कुमार,सचिन पंत,समेत कई लोग मौजूद थे।

Share This News