berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhuttarakhand

बेरीनाग राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवी निशा पंत ने कोरोना संक्रमण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए ऑनलाइन पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया।।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क :-

बेरीनाग। नेहरू युवा केंद्र पिथौरागढ़ के जिला युवा अधिकारी ध्रुव डोगरा के निर्देशन में बेरीनाग ब्लॉक की राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवी निशा पंत ने संक्रमण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए एक ऑनलाइन पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जिसमें प्रतियोगियों द्वारा कोरोनावायरस संक्रमण व रोकथाम से संबंधित चित्र बनाए गए निशा पंत द्वारा उन्हें कोरोनावायरस से बचाव के उपायों को बताया गया तथा घर पर रहकर ही अपने अध्यापन कार्य के साथ-साथ अपने कौशलों का विकास करने की सलाह दी गई। इस प्रतियोगिता में युविका पंत , ध्रुव पंत, अर्चना पंत, पूर्वी पंत, नव्या पंत ने प्रतिभाग किया।

Share This News