berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhuttarakhand

बैंकों के बाहर सोशियल डिसटेन्सिग की उठाई धजिया ।

न्यूज होम लाइव संवाददाता कैलाश चन्याल की रिपोर्ट

बैंक कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर अल्मोडा अर्बन बैंक तीन अगस्त तक बन्द


बेरीनाग में कोरोना संक्रमण के फैलने तथा बैंक कर्मचारी की पॉजिटिव रिपोर्ट आने पर अल्मोडा अर्बन बैंक तीन अगस्त तक सील कर दिया है । यह जानकारी अल्मोडा अर्बन बैंक प्रबंधक कमल तिवारी ने दी, वही दूसरी ओर सोमवार सुबह से एसबीआई, यूनियन बैंक, ग्रामीण बैंक, जिला सहकारी बैंक, पोस्ट ऑफिस में 9:00 बजे कतार लगनी शुरू हो गई, इन बैकों के बाहर लोगों द्वारा सोशल डिस्टेंस के धज्जिया उडाते दिखे, नगर में एसबीआई एटीएम सहित अन्य एटीएम भी बन्द थे, नगर बाजार एक सप्ताह बन्द होने पर नगर में ग्राहक सेवा केन्द्र भी बन्द हैं, एटीएम बन्द होने पर क्षेत्र की जनता को काफी दिक्कतों का समाना करना पड़ा, एसबीआई बैंक प्रबंधक निर्मल भट्ट ने बताया नगर में बैंक कर्मचारी की पॉजिटिव रिपोर्ट आने पर सभी एसबीआई ग्राहको को सेनेटाइज किया जा रहा हैं, एटीएम में टेक्निकल खराबी होने पर बन्द किया गया है।

Share This News