भिलौत गांव के सेरीकांडा में सड़क निर्माण का कार्य कर रही जे सी बी पर गिरा भारी मलवा एक की मौत एक धायल ।
पिथौरागढ़ । न्यूज होम लाइव व्यूरो दीपक जोशी ।
पिथौरागढ़ के भिलौत गांव के सेरीकांडा में सड़क निर्माण का कार्य कर रही जे सी बी पर गिरा भारी मलवा एक की मौत एक घायल । बता दें कि जिला आपातकालीन सेवा की सूचना पर जनपद पिथौरागढ़ के गुरना – बमनथल भैलोत गांव (सेरीकांडा )नामक स्थान पर एक काम कर रही JCB के ऊपर भारी मलवा आने से 02 लोगो की दबे होने की -सूचना मिली जिसमें मोके हेतु – TSI police ऐचौली व आपातकालीन कर्मियों ,108 धटना स्थल पर रवाना हुई , वहीं घायलों को 108 कर्मियों , पुलिस एंव ग्रामीणों की मदद रेसक्यू किया गया जिसमें 02 लोग बताये जा रहे है ।
1- हेल्पर की मृत्यु
2-चालक सामान्य घायल
वहीं गंभीर रूप से धायल हेल्पर शिवराज सिंह उम्र 22 को जिला अस्पताल पिथौरागढ़ रवाना कर दिया गया जहां पंहुचने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया है ।


