FEATUREDGeneralHealthLatestNewsppअल्मोड़ा

मंदिर मे पूजा करने गयी महिला पर चीड का पेड गिरा मौके पर ही मौत।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-

अल्मोड़ा जनपद के ताड़ीखेत विकासखंड के चमड़खान में चीड़ का पुराना पेड़ ने जड़ से उखड़ गया और यह पेड महिला पर गिर गया महिला की मौके पर ही मौत हो गयी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पसतोड़ा निवासी 84 वर्षीय राधा देवी पत्नी शेर सिंह अपनी बहू और पोती के साथ चमड़खान के ग्वेल देवता मंदिर में पूजा के लिए आई थी। पूजा के बाद वापस लौटते वक्त राधा देवी एक दुकान की सीढ़ी पर बैठी थी और उसकी बहू और पोती पास में दुकान से सामान खरीद रही थीं। इसी बीच चीड़ का पुराना भारी भरकम पेड़ जड़ से उखड़ कर गिर पड़ा। वृद्धा राधा देवी इसकी चपेट में आ गई और गंभीर चोट से उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसा आज दोपहर का बताया जा रहा है।

Share This News