FEATUREDGeneralHealthLatestNewspithoragarhpputtarakhand

राजकीय महाविद्यालय गणाई गंगोली अन्तराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-

राजकीय महाविद्यालय गणाई गंगोली अन्तराष्ट्रीय योग
दिवस मनाया गया। महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों एवं छात्रों द्वारा वर्तमान में गतिमान कोविङ- 19 वैश्विक महामारी को दृष्टिगत रखते हुए यू0 जी0 सी0 द्वारा निर्धारित विषय ‘बी विथ योगा, बी ऐट होम’
अन्तराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया। अन्तराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सूर्य नमस्कार’
प्रतियोगिता का ऑनलाइन माध्यम से आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में महाविद्यालय के छात्र- छात्राओं द्वारा उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया गया। महाविद्यालय की अन्तराष्ट्रीय योग दिवस आयोजन समिति ने छात्र-छात्राओं द्वारा किये गये सूर्य नमस्कार आसनों का अवलोकन कर प्रतियोगिता का परिणाम घोषित किया। समिति ने कंचन सुंठा, बी0 ए0 पंचम सेमेस्टर को प्रथम, रेशमा बोरा, बी0ए0 पंचम सेमेस्टर को द्वितीय तथा सीमा, बी0ए0 पंचम सेमेस्टर को तृतीय घोषित किया। अन्तराष्ट्रीय योग दिवस की समाप्ति पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो0 आनंद प्रकाश सिंह ने जीवन में योग के लाभों से सभी को अवगत कराया। इस अवसर पर प्राचार्य ने समस्त छात्र- छात्राओं एवं समस्त स्टॉफ से योग को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर ऑनलाइन माध्यम से महाविद्यालय के समस्त छात्र-छात्रा, शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों उपस्थित रहें।

Share This News