माँ महाकाली के दरवार में कुमायू के होल्यारों का संगम कृष्ण पे तन मन सब वारूगी में अबके फागुन में।
माँ महाकाली के दरवार में कुमायू के होल्यारों का संगम कृष्ण पे तन मन सब वारूगी में अबके फागुन में…

न्यूज होम लाइव संवाददाता किशन पाठक:-
वर्ष 1989 से प्रतिवर्ष माँ महाकाली के दरबार में पिथौरागढ़ के श्री जगदीश पुनेड़ा गजेन्द्र अधिकारी एवं खुशाल रावत के निर्देशन में इस वर्ष भी कुमायूँ के जनपद नैनीताल, अल्मोडा, पिथौरागढ़ चम्पावत के प्रसिद्ध संगीतकारों का हुजूम छाया रहा।
रात भर चली होली की बैठक की शुरूआत पिथौराएढ के शंकर पन्त, नारायण जोशी, गजेन्द्र अधिकारी निर्मल पन्त तथा विरेन्द्र रावल ने माता के भजनों से की। नैनीताल से आये निधि जोशी ने राग नन्द में होली आज जले या कल गाकर श्रोताओं का मन मोह लिया. खुशाल रावत ने राम साहना में अपनो बिरन में का देरी न दिया मैं होरी खेलन अल्मोडा के निर्मल पन्त ने राग मार में चमकत हो चपला सी आज नीकी लगी हो । राग काफी में बरस की घडी अलवेली गाओ रे सुहागन होली । राग जंगला काफी में तोरे जीवन की छवि न्यारी। पिथौरागढ़ के गजेन्द्र अधिकारी ने राग धमार में ना ही पड़त मैका चैन कन्हैया कन्हैया देखो बंशी बजावे तथा राग जंगला काफी मे तूने बस में कियो यह तन अनमोल बड़े नीके लगे हैं तेरी बोल राग भैरवी में एरी माई री जागे सारी रैन राग जैजैवन्ती में रसिया खेलन आये मोसंग होरी गया। पिथौरागढ के शंकर पन्त ने राग धमार में सब गोपियन संग रास रचन आये जमुना तट पर राग विहाग मे कौन खेलें ऐसी होरी जा में आवागमन लागी डोरी राग भैरवी में बाजू बन्द खुल खुल जाये सांवरिया ने ऐसा जादू डाला चम्पावत के रमेश आचार्य ने राग बागेश्री में अचरा पकड़ रस लीनो होरी के दिनन में चम्पावत के अध्यापक सुनील पांडे राग साहना में अब ना बसों प्रीतम प्यारे की सेजवा गंगालीहाट के वीरेन्द्र रावल ने राग धम्मार में नन्द नन्दन मारी बैंया तथा खम्माज में चतुर खिलाड़ी तुम जाने नहीं पाओगे मैं तुमसे हारी तथा कपिल नेगी ने राग देश में आज कोषों किसे अब श्याम भिगो दीनी सारी गाया नैनीताल के खुशाल रावत ने राग देश में चलो री सखी सब फाग खेलन को तट जमुना के तीरे। पिथोरागढ़ के प्रणव शर्मा ने राग साहना में ऐरी यशौदा तेरो लाल बुरो है, जनार्दन पांडे ने झापताल में सखी आज नन्द लाल गाया नैनीताल के अजय कुमार ने राग पहाड़ी में कौन जतन कर खेली गाकर श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया। तरुण जोशी ने राग बागेश्री में कृष्ण पे तनम न सब वारूगी में तथा रवि कुमार ने राग मेघ में मोहे घेर अकेली आज जमुना के किनारे गाकर श्रोताओं में रंग भर दिया। तबले पर निर्मल पन्त रवि कुमार, तरुण जोशी, रमेश आचार्य, शर्मा, नारायण जोशी तथा कपिल नेगी ने बारी बारी से संगत दी। इस अवसर पर बाल मुकुन्द तिवारी, दिनेश चन्द्र जोशी, किशोर जोशी, पूरन सिंह (भाटिया), ललित पांडे कैलाश पाठक, कैलाश, दिनेश बिष्ट, नवीन तिवारी, आदि होली के रसिक मौजूद थे। चन्द्र पांडे, हेम चन्द्र पाण्डे, त्रिभुवन भगवत रावल, गम्भीर सिंह रावल, शंकर रावल आदि लोग सामिल रहे।

