LatestNewsछत्तीसगढ़

मां सर्वमंगला का मंदिर बचाने का आह्वान किया माटी मंच के संयोजक अमरनाथ अग्रवाल ने

न्यूज होम लाइव व्यूरो मुकेश भारतीः-

मां सर्वमंगला का मंदिर बचाने का आह्वान किया माटी मंच के संयोजक अमरनाथ अग्रवाल ने पुरानी बस्ती के वार्ड क्रमांक 1 में दुर्गा पंडाल में महाआरती के साथ माटी मंच के संयोजक अमरनाथ ने लोगों को माँ सर्वमंगला माता का मंदिर एवं कनकेश्वर धाम को कुसमुंडा खदान के विस्तार से होने वाले नुकसान के बारे में विस्तार से बताया तथा लोगों से निवेदन किया हसदेव नदी के नीचे एसईसीएल की जो सौ मीटर कोयला उत्खनन की योजना है वह हम लोगों की जान का कभी भी खतरा बन सकती है। हजारों लोग काल के गाल में समा जाएंगे। हम ऐसी खदान नहीं खुलने देंगे जो हमारी जान को हमारे मां सर्वमंगला के मंदिर को हमारे कनकेश्वर धाम को पुरानी बस्ती के ईदगाह कब्रिस्तान को तथा कमला नेहरू कालेज को क्षति पहुंचाती हो।

Share This News