मासूम को निवाला बनाने वाला गुलदार हुआ पिंजरे में कैद।
मासूम को निवाला बनाने वाला गुलदार हुआ पिंजरे में कैद

न्यूज होम लाइव संवाददाता दीपक जोशी:-

पिथौरागढ़ जिले में 6 साल की मासूम बच्ची को निवाला बनाने वाला गुलजार पिंजरे में कैद हो गया है। गुलदार के पिजरे मे कैद होने के बाद क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली । पिथौरागढ नगर के पाटा बजेटी वार्ड में मासूम बच्ची को निवाला बनाने वाला गुलदार वन विभाग ने पकङ लिया है। विभाग द्वारा लगाए गए पिजङे में वह फंस गया। गुलदार के पकङे जाने की सूचना मिलते ही मौके पर भीङ लग गई।

