FEATUREDHealthLatestछत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज रहेंगे बैंगलोर दौरे पर


अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट


रायपुर — मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अमेरिका के दस दिवसीय प्रवास के बाद आज 21 दोपहर 01:55 बजे नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुँचेंगे और यहाँ से पुन: विमान द्वारा रवाना होकर शाम 04:50 बजे बेंगलुरू पहुंँचेंगे जहाँ वे रात्रि विश्राम करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री बघेल कल 22 फरवरी को पूर्वान्ह 11:00 बजे बेंगलुरू के आईटीसी गार्डेनिया में आयोजित ’द हिन्दू हडल 2020’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम समाप्ति के बाद दोपहर 12:45 बजे बेंगलुरू से विमान द्वारा रवाना होकर अपरान्ह 03:45 बजे सरगुजा जिला मुख्यालय अम्बिकापुर की दरिमा एयरस्ट्रीप पहुँचकर शाम 04:00 बजे अम्बिकापुर स्थित सरगुजा पैलेस में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के बाद शाम 06:00 बजे विमान द्वारा स्वामी विवेकानन्द एयरपोर्ट रायपुर लौटेंगे।

Share This News