FEATUREDGeneralLatestNewsuttarakhandदेहरादून

मुख्यमंत्री से मुलाकात कर पर्यावरण मित्रो की हड़ताल समाप्त,

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-

देहरादून:- सफाई कर्मचारी नेताओ की  सीएम पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात के बाद विगत कई दिनों से चल रही संविदा व दैनिक वेतन भोगी सफाई कर्मचारियों की बेमियादी हड़ताल मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से हुई वार्ता के बाद स्थगित हो गई।
सफाई कर्मचारियों के दो गुटों की मुख्यमंत्री से वार्ता हुई। जिसमें मुख्यमंत्री ने रिक्त चल रहे पदों पर भर्ती, प्रतिमाह मानदेय बढ़ाकर 10,000 करने और अन्य मांगों पर गंभीरता से विचार करने का भरोसा दिया है। वही हड़ताल खत्म होने से शहरों में फैली गंदगी से राहत मिलने की उम्मीद है। संविदा दैनिक वेतन भोगी सफाई कर्मचारियों को नियमित करने की मांग के साथ ही अन्य मांगों पर देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले सफाई कर्मचारी हड़ताल पर चले गए थे समस्त निकाय मैं कूड़ा उठान व सफाई का कार्य ठप कर दिया गया।
इस कारण ज्यादातर शहरों में गंदगी के ढेर लग गए हालांकि नियमित सफाई कर्मचारियों के हड़ताल में शामिल ना होने से उन शहरों में राहत रही जहां नियमित सफाईकर्मी ज्यादा है देहरादून शहर में हड़ताल का कोई खास असर नहीं था  मंगलवार सुबह सफाई कर्मचारी संगठन मोर्चे के बैनर तले सफाई कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की । दूसरी ओर देव भूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि मंडल ने शाम को शहरी विकास निदेशक विनोद सुमन से मुलाकात की और उसके बाद  धामी से मुलाकात की। सफाई कर्मचारी मानदेय को 8000 से बढ़ाकर ₹24000 करने की मांग कर रहे थे हालांकि मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार मानदेय 10,000 करने पर विचार कर रही है।
इसके बाद कर्मचारी ने हड़ताल स्थगित करने का निर्णय लिया इस दौरान शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत सचिव शैलेश बगोली सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष अमीलाल,उपाध्यक्ष अजय राज और देव भूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष राहत मशीह मौजूद थे।

 

Share This News