FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhuttarakhand

मुवानी में संचार सुविधा नेटवर्क नहीं आने पर क्षेत्रवासियों ने पुतला दहन किया।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क


कैलाश चऩ्याल की रिपोर्ट

पिथौरागढ़ जिले के मुवानी कस्बे में संचार सुविधा व 4 जी नेटवर्क को सुचारू रूप से क्रियान्वित करने होने पर बुधवार को मुवानी में क्षेत्र पंचायत सदस्य कमल दीप सिंह के नेतृत्व में निजी व सरकारी संचार संस्थाओं का पुतला दहन कर विरोध किया गया।
कमलदीप ने बताया विगत कुछ महीनों से 4 जी के नेटवर्क सही से नहीं चलने की वजह से आज पुतला दहन किया गया, मुवानी क्षेत्र में दो आइडिया के दो व बीएसएनएल का एक टावर है मगर बीएसएनएल की सेवा हमेशा खराब रहती है और आइडिया के एक टावर से 4 जी के उपकरणों को अनावश्यक रूप से हटा दिया गया है जिस वजह से खासी दिक्कतों का सामना आये दिन जनता को करना पड़ता है।
पुतला दहन में व्यापार संघ अध्यक्ष शोभन सिंह कार्की, सामाजिक कार्यकर्ता संजय भट्ट, दीपू कार्की, हिमांशु कुमार, मनीष बोरा, राहुल सोनार, रोहित कुमार, पंकज भट्ट, बॉबी कुमार, देवेंद्र कठायत, अंकित बिष्ट आदि उपस्थित थे।

Share This News