मौत को दावत दे रही मुसमारा एप्रोच पथ, जर्जर पुल से जान जोखिम में डालकर पुल पार करते हैं यात्री

बलिया/न्यूज लाइव संवाददाता श्याम सुंदर कुमार:-
बलिया अनुमंडल के डंडारी प्रखंड स्थित बलिया डंडारी को जोड़ने वाली सड़क जिसमें 3 पुलौ की स्थिति भी जर्जर बन चुकी है।
बताया जाता है कि यह पुल अंग्रेजों के समय से ही बना हुआ है जो लोहे का बना हुआ था पुल अत्यधिक समय से होने के कारण पुलौ की स्थिति दिन प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है वही कोई भी छोटी से छोटी मालवाहक वाहन से लेकर भारी वाहन गुजरने पर मुसमारा पुल हिलने लगता है।
जबकि तीनों पुल के बगल में एक नए पुल का भी निर्माण किया गया है। जिसमें केवल एक ही पुल का निर्माण वाहन पार करने के लिए नया पुल बना है पुल पर प्रवेश नहीं बना इस कारण भारी से भारी वाहन से मालवाहक वाहन से लेकर पैसेंजर से लदे हुए वाहन पुराने पुल से जी गुजरते हैं।
जो कभी भी दुर्घटना को अंजाम दे सकता है सबसे ज्यादा समस्या तीसरे पुल के बगल में जो पुल बना है वह चालू नहीं किया गया है सब छोटे पूल से ही पार किया करते हैं जो बहुत खतरनाक है।
उस पुल में बहुत सारे गड्ढे हैं जिससे भारी से भारी गाड़ियां भी गुजरती है उस पुल से गुजरना खतरों से खाली नहीं । बगल में नए पुल का जो निर्माण हुआ है उस पुल में पूरा मिट्टी जोत कर छोड़ दिया गया है। अभी तक सब उस पुराने पुल से ही पार किया करते हैं जो कभी भी दुर्घटना ग्रस्त हो सकता है।

