GeneralNewsबागेश्वर

डाक कर्मियों द्वारा सातवें वेतन आयोग लागू करने की मांग

न्यूज लाइव संवाददाता कुलदीप सिह:–

…बागेश्वर… सातवें वेतन आयोग की सकारात्मक सिफारिशों को लागू करने की मांग को लेकर डाक कर्मियों का आंदोलन जारी रहा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर डाक कर्मियों की मांगों पर कार्रवाई नही होती तो उग्र आंदोलन को बाध्य होना पड़ेगा। मुख्य डाक घर के सामने डाक कर्मियों ने अपना धरना प्रदर्शन 12वें दिन भी जारी रखा। कर्मियों ने कहा कि कमलेश चंद्रा की रिपोर्ट लागू होने तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने वेतन भत्ते, पर्वतीय, सीमांत भत्ता, उत्तराखंड एलाउंस, आफिस रख रखाव भत्ता, स्पेशल ड्यूटी एलाउंस, स्टेशनरी, फर्नीचर को सुरक्षित रखने के लिए पदों को भरने की मांग उठाई। इतने दिनों से आंदोलन करने के बाद भी सरकार कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। जिससे डाक कर्मियों में रोष पनपते जा रहा है। अगर जल्द कार्रवाई नही होती तो उग्र आंदोलन को बाध्य होना पड़ेगा। इस अवसर पर माधवानंद जोशी, जगदीश सिंह, शंकर सिंह, मोहन चंद्र जोशी, किशन बोरा, गोपाल दत्त जोशी, मंजुला गढ़िया, तारा खेतवाल, राधा देवी, ममता देवी, महिपाल सिंह साही, जयगिरी, गिरीश सिंह, योगेन्द्र प्रसाद, कैलाश चंद्र आदि मौजूद रहे।

Share This News