FEATUREDGeneralLatestNewsuttarakhandमौसम

मौसम विभाग की चेतावनी: पिथौरागढ़ में आज सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश

मौसम विभाग की चेतावनी:

पिथौरागढ़ संवाददाता। 

​पिथौरागढ़। मौसम विभाग द्वारा जारी भारी बारिश और आकाशीय बिजली की चेतावनी के मद्देनजर जिला प्रशासन ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए बड़ा कदम उठाया है। जिलाधिकारी आशीष कुमार भट्टगांई ने 5 सितंबर को जिले के समस्त कक्षा 1 से 12 तक के सरकारी, गैर-सरकारी (अशासकीय), निजी विद्यालयों और सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित कर दिया है।

​मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पिथौरागढ़ सहित उत्तराखंड के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश और बिजली गिरने की प्रबल संभावना व्यक्त की गई है। संभावित खतरों और विद्यार्थियों को होने वाली असुविधा से बचाने के लिए यह निर्णय लिया गया है।

​जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी (महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग) समेत सभी शैक्षणिक संस्थानों के प्रमुखों को इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन कराने के स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं। प्रशासन ने आम जनता से भी खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील की है।

Share This News