berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

​राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बेरीनाग में ‘स्वगणना’ पर प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

 न्यूज़ होम लाइव संवाददाता

​बेरीनाग: राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बेरीनाग में विद्यार्थियों को ‘स्वगणना’ (Self-Enumeration) की प्रक्रिया से अवगत कराने और इसके प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक विशेष प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

​यह कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर बी.एम. पाण्डेय के मार्गदर्शन तथा प्रभारी प्राचार्य डॉ. प्रदीप दुर्गापाल के नेतृत्व में आई.क्यू.ए.सी. (IQAC) एवं आई.ए.सी. (IAC) के संयुक्त सहयोग से संपन्न हुआ।

​ऑनलाइन पोर्टल की दी गई व्यावहारिक जानकारी

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं स्वगणना के नोडल अधिकारी डॉ. कवीन्द्र सिंह बोरा ने विद्यार्थियों को स्वगणना की अवधारणा, उद्देश्य और इसके महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि नागरिक निर्धारित ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से स्वयं अपनी और अपने परिवार से जुड़ी आवश्यक जानकारियां दर्ज कर सकते हैं। उन्होंने युवाओं से इस प्रक्रिया के प्रति जागरूक रहने और पोर्टल पर सही व सटीक विवरण दर्ज करने का आह्वान किया।

​इसके उपरांत, रसायन विज्ञान विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. महेश चन्द्र विश्वकर्मा ने ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से स्वगणना करने की व्यावहारिक एवं तकनीकी जानकारी दी। उन्होंने पोर्टल पर उपलब्ध विभिन्न विकल्पों, आवश्यक विवरण भरने की विधि और ऑनलाइन फॉर्म सबमिट करने के चरणों को सरल तरीके से समझाया।

​ये रहे उपस्थित। 

कार्यक्रम के समापन पर नोडल अधिकारी डॉ. कवीन्द्र सिंह बोरा ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ. अश्विनी कुमार, डॉ. विशाल टम्टा, डॉ. टीका सिंह, मनोज कुमार, रश्मि पंत, डॉ. संतोषी, तनुजा टम्टा, गरिमा देव, कल्पना देवी, डॉ. हेमलता, डॉ. दीप्ति कार्की और रेनू सहित महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Share This News