रहस्मय परिस्थिति में मिला युवक का शव।
*रहस्मय परिस्थिति में मिला युवक का शव* …

न्यूज होम लाइव व्यूरो उमेश चौबे…
बलियापुर थाना क्षेत्र स्थित दोलावर पंचायत के पांडे टोला स्थित पोल्ट्री फार्म मे कार्यरत 32 वर्षीय अविवाहित युवक रवि गोप रहस्यमय अवस्था में पाया गया बताते चलें कि मृत रवी गोप विगत 3 माह से पोल्ट्री फार्म मे मुर्गियों की देखरेख किया करता था बीते दो रातों से वही रह कर रात्रि काल में मुर्गियों की देखभाल एवं प्रहरी के रूप में कार्य कर रहा था सुबह जब पोल्ट्री फार्म के संचालक नटवर गोप पोल्ट्री फॉर्म पहुंचे तो दरवाजा खटखटाने के बावजूद नहीं खोला गया इसको देखते हुए उन्होंने पीछे की ओर से सिढ़ी लगाकर अंदर प्रवेश किया एवं रवी गोप को उठाने का प्रयास किया लेकिन रवि को मृत अवस्था में पाया गया है जिसकी जानकारी स्थानीय लोगों को दी गई साथ ही साथ दोलावर पंचायत के ही खैर बाड़ी में रवि गोप का घर है जिसकी सूचना उनके पिता को भी दी गई साथ ही साथ स्थानीय मुखिया एवं अन्य समाजसेवियों द्वारा बलियापुर थाना को इस बाबत जानकारी दी गई जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी गोपाल चंद्र घोषाल दल बल के साथ मौके पर पहुंच मामले की वस्तु स्थिति से अवगत हुई एवं पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच धनबाद भेज दिए फिलहाल पुलिस अनुसंधान में जुटी है वहीं मृतक रवी गोप के परिजन का कहना है कि पोल्ट्री फार्म की स्थिति बद से बदतर रही है बदबू इतनी कि कुछ पल भी वहां रुकना संभव नहीं है ऐसे में पूरी रात रवि को वहां रखना कहां तक उचित है फिलहाल परिजनों द्वारा लिखित शिकायत दर्ज करने की भी पहल की जा रही है

